PM Modi : मौसम खराब होने के कारण पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द किया गया। सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक पीएम मोदी नहीं जा पाएंगे। दौरा रद्द होने के कारण पीएम मोदी अब सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी के आने की तैयारियां गंगटोक में जोरों से चल रही थी। लगभग सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी ‘सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। इस दौरान सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण अब सभी कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :- पेड़ों की अवैध कटाई के लिए फंसे DDA अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना