रोजाना इस नट्स के सेवन से बढ़ती है शरीर की इम्युनिटी पावर…

हेल्‍थ। सूखे मेवे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में मददगार होते हैं। शारीरिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने तक में इन नट्स को काफी फायदेमंद पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि यदि आप रोजाना 8-10 काजू खाने की आदत बनाते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

काजू कई प्रकार के न्यूट्रिशन से भरपूर होता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ पहुंचाने के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर कई तरह के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो लगभग सभी नट्स पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को समाहित किए होते हैं, पर काजू का सेवन इसमें आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। काजू में कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक और कई प्रकार के विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करते हैं। काजू विशेष रूप से अनसेचुरेटेड फैट्स का बेहतर स्रोत है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करके समय से पहले मृत्यु के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। आइए काजू से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-

एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतर स्रोत:-
सूखे मेवों को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस माना जाता है। काजू का सेवन करना इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट्स, शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शोध में पता चला है कि काजू में पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्‍व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके शरीर को होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

हृदय की समस्याओं में लाभकारी:-
शोधकर्ताओं के अनुसार, काजू का सेवन करना हमारे हृदय को स्वस्थ और फिट रखने में मददगार हो सकता है। काजू जैसे नट्स को स्ट्रोक और हृदय रोगों के गंभीर मामलों को रोकने में कारगर पाया गया है। कुछ अध्‍ययनों से पता चलता है कि काजू का सेवन करने से हृदय रोगों के विकसित होने की आशंका को भी कम किया जा सकता है। नियमित रूप से नट्स का सेवन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और हृदय को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद:-
टाइप-2 डायबिटीज, भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। काजू फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, यह पोषक तत्व रक्त शर्करा के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। एक अध्‍ययन में पाया गया कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने काजू का दैनिक सेवन किया उनमें इंसुलिन का स्तर बेहतर पाया गया।

वजन कम करने वालों को लाभ:-
यदि आप अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो काजू का सेवन करना इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है। काजू में मौजूद न्यूट्रिशन शरीर में फैट के संचय को कम करने के साथ स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी सहायक है जिससे अतिरिक्त मात्रा में खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *