ये है दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, काटने पर निकलता है खून

रोचक जानकारी। दुनिया भर में अनेकों प्रकार के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। हर पेड़-पौधे अलग-अलग वेराइटी के होते हैं और सबकी अपनी एक अलग खासियत होती है। कुछ पेड़े-पौधे बेहद अनोखे होते हैं। इनके बारे में जानकर लोगों को काफी आश्‍चर्य होता है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपको काफी आश्‍चर्य होगा। आपने देखा होगा कि कुछ पेड़ों या पौधों को काटने पर उनके अंदर से कुछ पदार्थ बाहर निकलता है।
अलग-अलग पेड़ों से निकलने वाले पदार्थ का रंग अलग-अलग होता है। कुछ पेड़ों में निकलने वाले पदार्थ का रंग दूध की तरह सफेद होता है जबकि कुछ पेड़ों के काटने पर गोंद जैसे पानी की तरह पारदर्शी नजर आते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी पेड़ है जिसे काटने पर पेड़ के अंदर से इंसानों जैसा खून निकलता है। आइए जानते हैं कि इस अनोखे पेड़ के बारे में-

दुनिया के इस अनोखे पेड़ के अंदर से इंसानों की तरह खून निकलता है। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। इस पेड़ के अंदर से इंसान के खून की तरह लाल लिक्विड निकलता है। इस अनोखे पेड़ का नाम ब्लडवुड ट्री है। इस पेड़ को आट मुकवा या मुनिंगा भी कहा जाता है। इस पेड़ का साइंटिफिक नाम सेरोकारपस एंगोलेनसिस है। यह पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में पाया जाता है। इस पेड़ को सिर्फ काटने पर ही नहीं बल्कि इसकी डाली टूटने पर भी इंसान के खून की तरह लाल रंग का पदार्थ निकलता है। यह खून नहीं बल्कि पेड़ से निकलने वाला एक तरल पदार्थ होता है।

पेड़ को माना जाता है चमत्कारी:-
इस पेड़ को काफी चमत्कारी माना जाता है। इसकी मदद से कई तरह की दवाएं बनाई जाती हैं। इस पेड़ से खून से संबंधित बीमारियों को भी ठीक किया जाता है। इस पेड़ में इतनी शक्ति होती है कि यह दाद, आंखों से जुड़ी समस्याएं, पेट की बीमारी, मलेरिया या गंभीर चोट को भी ठीक कर सकता है। यह पेड़ 12 से 18 मीटर तक लंबा होता है। इस पेड़ की लकड़ी काफी कीमती होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *